वनकाटी गांव से कैनाल तक जाने वाली सड़क बदहाल

वनकाटी गांव से कैनाल तक जाने वाली सड़क बदहाल

संक्षेप:

घाटशिला के वनकाटी गांव से कैनाल जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। बारिश के दिनों में इस पर चलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने आंदोलन करने की योजना बनाई है।

Dec 11, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के वनकाटी पंचायत के वनकाटी गांव से कैनाल की ओर जाने वाली सड़क जर से जर्जर हो गयी है। इस सड़क में सड़क कहा है और गड्डे कहां है कहना मुश्किल है। इस रास्ते में चलने वाले ग्रामीणो को खासकर बारिश के दिनों में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि सड़क पर वाहन ले जाना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि वनकाटी गांव से कैनाल तक प्रतिदिन सैंकड़ो लोग वाहन के साथ साथ पैदल भी जाते है। कैनाल जाने का मुख्य सड़क है। इस सड़क से होकर बुरुडीह, हिरागंज, चापड़ी, दिधा, कालिचित्ति समेत अन्य गांव के ग्रामीणों के साथ साथ वनकाटी प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र छात्राएं आना जाना करते है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़क कच्ची होने के कारण पिछले बार हुई क्षेत्र में जमकर बारिश से सड़क की स्थिति और दयनीय हो गयी है। सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक गड्डे हो गये है, जिस पर आम दिनों में चलना मुश्किल होता है तो बारिश के दिनों में क्या हाल होता होगा, सहज ही आंदाजा लगाया जा सकता है। इस सड़क के निमार्ण को लेकर प्रशासतिन अधिकारी के साथ साथ जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है। साथ ही पिछले दिनों लगे जनता दरबार में भी आवेदन दिया गया है। लेकिन सड़क की निमार्ण को लेकर अभी तक कोई पहल नही किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निमार्ण को लेकर ग्रामीणों की ओर से बैठक का आयोजन कर जोरदार तरिके से आंदोलन करने का निर्णय लिया जायेगा।