Ghatsila News: घाघरा में धूमधाम से हुई मनसा पूजा

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में हर साल की तरह मां मनसा की मूर्ति स्थापित की गई। ग्रामीणों द्वारा जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई और पूजा अर्चना की गई। देर रात तक मनसा मंगल पाठ हुआ, और कलश विसर्जन किया गया। प्रसाद वितरण में गांव के लोग शामिल हुए।

Ghatsila News: घाघरा में धूमधाम से हुई मनसा पूजा

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के घाघरा गांव में दल गोबिंद सिंह के आवास पर मंगलवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से और श्रद्धा पूर्वक मां मनसा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। पूजा की शुरूआत सुबह ग्रामीणों द्वारा घाघ झरना से कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली गई और कलश स्थापना के पश्चात मां मनसा की पूजा की गई। पुजारी राधानाथ महतो ने विधि-विधान के साथ लोगों की पूजा संपन्न कराई। पूजा करने के लिए गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक मनसा मंगल पाठ किया गया। बुधवार की सुबह घाघ झरना में कलश विसर्जन किया गया।

इस संबंध में दल गोबिंद सिंह ने बताया कि उनके निवास स्थान पर दो पीढ़ी से मां मनसा की पूजा की जा रही है और पूजा के पश्चात ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। गांव के ग्रामीण श्रद्धापूर्वक पूजा में शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। पूजा को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, राम चन्द्र सिंह, हरो सिंह, चिरंजीत सिंह, सुभद्रा सिंह, बिनती सिंह, सुबिता सिंह, जोबा भुमिज समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: घाघरा में धूमधाम से हुई मनसा पूजा