प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

बहरागोड़ा में झारखंड बंगभासी समन्वय समिति द्वारा रविंद्र जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ 'किचन क्वीन' प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने भी टैगोर की जयंती मनाई।

प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड बंगभासी समन्वय समिति के तत्वावधान में रविंद्र जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अश्वनी कुमार साधु ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पं.स.स. शुभ्रा महापात्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्लस टू हाई स्कूल के प्रधानाचार्य छोटा भुजंग टुडू उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ कबीगुरु की तस्वीर से सुसज्जित वाहन के साथ ग्राम भ्रमण कर किया गया, जिसके बाद विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में रोमा वाला, सावित्री भोल और सागरिका घटवारी ने सुमधुर रविंद्र संगीत की प्रस्तुति दी, जबकि गौरब भोल एवं उनकी टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर शीतल प्रसाद दास, छोटा भुजंग टुडू और शशांक शेखर बारीक ने टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति को सबसे बड़ा शिक्षक बताया और विद्यार्थियों से उनके विचारों व आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया; कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और मंच का सफल संचालन चंडी चरण साधु एवं दीपांकर महापात्र द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

टी.एस.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कार्यक्रम

इधर टी.एस. डी.एवी. पब्लिक स्कूल, बहरागोड़ा में कवि गुरु रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, मदर्स डे सेलिब्रेशन एवं “किचन क्वीन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर की प्रसिद्ध शेफ एवं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित डॉ प्रिया गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा समूह गीत, कविता पाठ, एकल गीत एवं विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए। मदर्स डे के अवसर पर नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद आयोजित “किचन क्वीन” प्रतियोगिता में माताओं ने फायरलेस कुकिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।प्रतियोगिता में श्रद्धा सुमन, ऐश्वर्या आनंद एवं राया बाला को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुना गया। इस अवसर पर बिन्नी षडंगी, सोनू दे एवं नीलिमा करण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्य ने अपने संबोधन में सभी माताओं, अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के बीच प्रेम, संस्कृति एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। अंत में उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का जयंती पालन

इधर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार षडंगी के अपने आवासीय कार्यालय में रबीन्द्रनाथ टैगोर का जयंती पालन किया गया। उन्होंने रबीन्द्रनाथ टैगोर के फोटो चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रविंद्र जयंती समारोह का आयोजन कब किया गया?
रविंद्र जयंती समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।