माताजी आश्रम : आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव 7 जुलाई से

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

पोटका में 7 से 14 जुलाई तक महेंद्र नाथ गुप्त के जन्मदिन के अवसर पर आठ दिन का रामकृष्ण कथामृत उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य भगवान श्री रामकृष्ण के वचनों और जीवन को गांवों के लोगों तक पहुंचाना और भक्ति तथा प्रेम को बढ़ावा देना है। यह उत्सव 2009 से आयोजित किया जा रहा है।

माताजी आश्रम : आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव 7 जुलाई से

पोटका। श्री श्री रामकृष्ण कथामृत के रचयिता महेंद्र नाथ गुप्त के जन्म दिन की अवसर पर 7 जुलाई से 14 जुलाई तक माताजी आश्रम के संचालन में गांव गांव में आठ दिन का रामकृष्ण कथामृत उत्सव मनाया जाएगा। इसकी जानकारी आश्रम के संचालक सुनील कुमार डे ने दी। यह कथामृत उत्सव 2009 से शुरू हुआ है। कथामृत उत्सव का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री रामकृष्ण के अमृत वचनों और महान जीवन को गांवों के लोगों तक पहुंचाना, लोगों के मन में भगवान के प्रति भक्ति और प्रेम जगाना, रामकृष्ण देव जी के धार्मिक सद्भाव के आदर्शों का प्रचार और प्रसार करना और मानव प्रेम की नींव को मजबूत करना आदि है।

इस साल, माताजी आश्रम के संचालन में 18 वां रामकृष्ण कथामृत उत्सव विभिन्न गांवों में मनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।