चाकुलिया: केरूकोचा में 29 मार्च को निकाला जाएगा रामनवमी का अखाड़ा जुलूस, तैयारियां पूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया के जमुआ पंचायत में 29 मार्च को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। बजरंगबली मंदिर से जुलूस गाजेबाजे के साथ शाम 5:00 बजे शुरू होगा। युवा पारंपरिक हथियारों का करतब दिखाएंगे और जुलूस गांव में घूमकर मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगा। कई श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे।

चाकुलिया: केरूकोचा में 29 मार्च को निकाला जाएगा रामनवमी का अखाड़ा जुलूस, तैयारियां पूरी

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 से सटे केरूकोचा में आगामी 29 मार्च को रामनवमी का अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए बजरंगबली का मंदिर सज धज कर तैयार है। बजरंगबली मंदिर परिसर से अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कमेटी के अध्यक्ष समीर कुमार दास, सचिव संजीव पाल और कोषाध्यक्ष नवेंदु मंडल ने बताया कि 29 मार्च को शाम 5:00 बजे बजरंगबली मंदिर से गाजेबाजे के साथ अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा। ‌जुलूस में शामिल युवा पारंपरिक हथियारों का करतब दिखाएंगे। यह जुलूस गांव का परिभ्रमण कर बजरंग बली मंदिर पहुंच कर विसर्जित होगा।

जुलूस में चाकुलिया के भी अनेक श्रद्धालु शामिल होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।