ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाछात्रा के साथ दुष्कर्म मामले के विरोध में निकाली गई रैली

छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले के विरोध में निकाली गई रैली

टाटा कॉलेज चाईबासा में छात्रा के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को एआईडीएसओ की ओर से विरोघ रैली निकाली...

छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले के विरोध में निकाली गई रैली
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 16 Feb 2019 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा कॉलेज चाईबासा में छात्रा के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर शुक्रवार को एआईडीएसओ की ओर से विरोघ रैली निकाली गई। यह रैली घाटशिला कॉलेज से शुरु होकर गोपालपुर फाटक से मुख्य पथ होते हुए घाटशिला रेलवे स्टेशन पहुंची। इस क्रम में अश्लील सिनेमा साहित्य को बंद करने, शराब की दुकान बंद करने, महिलाओ को समाजिक सुरक्षा की गांरटी देने समेत अन्य नारा छात्र लगा रहे थे। घाटशिला स्टेशन चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए एआडीएसओ के ऑशारानी पॉल ने कहा कि सरकार के गलत नितियों के कारण महिलाओ एवं छात्राओ को पढाई लिखाई करना तो दूर सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया हैं। अपराधी सरेआम घुम रहे हैं, और जहां चाहे दिन हो या रात महिलाएं एवं युवतियों को अपना हवश का शिकार बना रहे हैं। हद तो तब हो जाती है जब घटना को अंजाम देने का बाद भी अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नही किया जाता हैं। ऑशा रानी पाल ने कहा कि इस दुष्कर्म के घटना के खिलाफ एआईडीएसओ जोरदार आंदोलन तबतक करते रहेगी,जबतक ही आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार नही करती हैं। इस क्रम में कई अन्य लोगों ने भी इस सभा को संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें