चाकुलिया नगर पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने राजकुमार मिश्रा
घाटशिला में चाकुलिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। सभी 12 वार्ड सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया। एसडीओ सुनील चंद्र ने उन्हें शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह चुनाव प्रक्रिया बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई थी।
घाटशिला। चाकुलिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा बने हैं।बुधवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था ,लेकिन सभी 12 वार्ड सदस्यों ने राजकुमार मिश्रा को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित कर दिया । इससे पूर्व नगर पंचायत के सभी सदस्यों को एसडीओ सुनील चंद्र द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन राजकुमार मिश्रा के निर्विरोध चुने जाने के बाद चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त कर उन्हें नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद एसडीओ सुनील चंद ने प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


