Ghatsila News: गीतांजलि और आजादहिंद एक्सप्रेस का घाटशिला में होगा ठहराव
Ghatsila News: हतो का प्रयास रंग लाया, घाटशिला अनुमंडल को मिली बड़ी रेल सौगात घाटशिला। संवाददाता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का लगातार प्रयास आखिरकार रंग लाय

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। रेलवे बोर्ड ने घाटशिला स्टेशन पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें गीतांजलि एक्सप्रेस और आजाद हिंद एक्सप्रेस का घाटशिला में ठहराव होगा। इस निर्णय से घाटशिला के साथ ही मुसाबनी, जादूगोड़ा, नरवा, गालूडीह, डुमरिया एवं आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर गीतांजलि एक्सप्रेस के ठहराव से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। स्टील एक्सप्रेस के बाद कोलकाता की ओर जाने के लिए यात्रियों के पास सीमित विकल्प थे। अब गीतांजलि एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। गीतांजलि एक्सप्रेस सुबह 8.50 बजे घाटशिला स्टेशन पर रुकेगी।वहीं,
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव से पुणे जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं अन्य यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से उच्च शिक्षा के लिए पुणे जाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह ट्रेन काफी सहायक साबित होगी। इस ट्रेन के माध्यम से नागपुर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों तक आने-जाने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। बता दें कि पूर्व में भी सांसद के प्रयास से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एवं जनशताब्दी एक्सप्रेस, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, चाकुलिया लोकल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों का घाटशिला स्टेशन पर ठहराव पहले से ही हो रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को प्रतिदिन लाभ मिल रहा है। वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से घाटशिला स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से विकास एवं आधुनिकीकरण का कार्य भी चल रहा है। स्टेशन के विकसित होने से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को एक नई गति एवं नई दिशा मिलेगी।


