सालवनी में मंगलवार से 24 प्रहर अखंड हरिनाम शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

गालूडीह के सालवनी गांव में मंगलवार से 24 प्रहर व्यापी राधा कृष्णा युगल नाम संकीर्तन का आयोजन शुरू होगा। सोमवार शाम गंध दिवस पूजा होगी और दधी उत्सव के साथ संकीर्तन का शुभारंभ होगा। इसमें विभिन्न कीर्तन संप्रदाय शामिल हैं। यह आयोजन गांव में सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए किया जाता है।

सालवनी में मंगलवार से 24  प्रहर अखंड हरिनाम शुरू

गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बडाखुशी पंचायत के सालवनी गांव में ग्रामीणों की सहयोग से मंगलवार से 24 प्रहर व्यापी राधा कृष्णा युगल नाम संकीर्तन शुरू होगा। कीर्तन को लेकर सोमवार शाम को गंध दिवस पूजा अर्चना किया जाएगा और मंगलवार से दधी उत्सव के साथ संकीर्तन का शुभारंभ होगा। संकीर्तन में छह कीर्तन संप्रदाय मंडली शामिल हुए है, संकीर्तन में शामिल होने वाले पुरूलिया के तुलसीदास गौस्वामी संप्रदाय, जगबंधु दास कीर्तन सम्प्रदाय , बांकुड़ा के गुरूपोदो सहिस संकीर्तन सम्प्रदाय, झारखंड के भीमदास गोस्वामी सम्प्रदाय कीर्तन मंडली और बांकुड़ा के सजल सरदार महाप्रभु कीर्तन सम्प्रदाय शामिल है सभी कीर्तन मंडली पारी पारी से कीर्तन करेंगे यह संकीर्तन विगत 1997 से चली आ रही है ।

इससे गांव में सुख, समृद्धि, शांति और भक्तिमय माहौल बनता है मंगलवार को कीर्तन शुभारंभ को लेकर गांव के लोग तैयारी में जुट गए हैं ।कमिटी और गांव के लोगों में कीर्तन को लेकर मंदिर की साफ सफाई आदि में जुट गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।