Ghatsila News: ईटामुड़ा गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड के डोमजुड़ी पंचायत के ईटामुड़ा गांव में मंगलवार को एक 10 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय सर्प मित्र अखिलेश नारायण ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर वन विभाग को सौंपा, जिसने उसे जंगल में छोड़ा।

Ghatsila News: ईटामुड़ा गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईटामुड़ा गांव में मंगलवार की सुबह अजगर सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण अर्धेंदु प्रधान के घर के पीछे लगभग 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। गांव में अजगर निकलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए स्थानीय सर्प मित्र अखिलेश नारायण किंकर प्रधान को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही अखिलेश तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना कोई जोखिम उठाए अजगर को सुरक्षित पकड़कर बहरागोड़ा ले आए, जिसके बाद उन्होंने उसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सौंप दिया।

वन विभाग की टीम अजगर को उसके प्राकृतिक आवास (जंगल) में सुरक्षित छोड़ने के लिए ले गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: ईटामुड़ा गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर