Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsProtest at Globus Spirit Pvt Ltd Over Water Discharge Issues in Baharagora
खेतों में फैक्ट्री का पानी घुसने का आरोप, आश्वासन

खेतों में फैक्ट्री का पानी घुसने का आरोप, आश्वासन

संक्षेप:

बहरागोड़ा के ओल्दा गोहलामुड़ा गांव में ग्लोबस स्पीरीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ आंदोलन हुआ। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी का पानी खेतों में जा रहा है। कंपनी के यूनिट हेड ने कहा कि बारिश...

Oct 07, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ओल्दा गोहलामुड़ा गांव स्थित ग्लोबस स्पीरीट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार को पीयूष नंदी के नेतृत्व में आंदोलनकारी एक बार फिर कंपनी पहुंचे और कंपनी पर आरोप लगाया कि फैक्ट्री से निकलने वाला पानी पास के खेतों में जा रहा है।आंदोलनकारियों ने कंपनी के यूनिट हेड वंश बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पानी निकासी स्थल का निरीक्षण कराया। इस दौरान यूनिट हेड वंश बहादुर सिंह ने कहा कि “हमारी कंपनी से पानी सीधे खेतों में नहीं छोड़ा जाता। हाल के दिनों में हुई अधिक बारिश के कारण आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर भी अगर किसानों को किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो उसका जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कंपनी पर्यावरणीय नियमों का पूर्ण पालन करती है और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर पियूष नंदी, राकेश दास आशीष महापात्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।