सेंसस का कार्य 6 जून तक पूरा करें

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड सभागार में पर्यवेक्षकों के साथ मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना की प्रगति समीक्षा बैठक की गई ।

सेंसस का कार्य 6 जून तक पूरा करें

धालभूमगढ़। प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड सभागार में पर्यवेक्षकों के साथ मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना की प्रगति समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रथम चरण के सेंसस का काम 6 जून 2026 तक पूरा कर लेने का आदेश दिया गया। सेंसस का काम पूरा हो जाने के बाद जांचों उपरांत डाटा फिट कर दिया जाएगा। अभी तक प्राप्त सूचना के आधार पर प्रखंड में सेंसस का काम 70% से अधिक हो गया है, बांकी के कार्य चार दिनों के अंदर हर हाल में पुरा करने को ले निर्देश दिया गया है।

इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कही भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो संम्पर्क करे, उसका तत्काल निदान किया जायेगा। मौके पर पीयूष मंडल, देवाशीष दे, मनोज साव, रंजन सिंह देव, चिन्मय कुमार बेरा, त्रिवेदी दास, नीरद वरण पात्रा, राजीव कुमार मांझी, कंप्यूटर सहायक सूरज राय और अन्य पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।