निजी प्रतिष्ठानों में भी देना होगा छुट्टी का वेतन
भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक कृष्णा सिंह द्वारा समर्पित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोल्हान के उप श्रमायुक्त ने उप श्रमायुक्त और श्रम अधीक्षक जमशेदपुर को आदेश दिया है कि आच्छादित दुकान एवं अन्य...
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 12 Jun 2018 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें
भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक कृष्णा सिंह द्वारा समर्पित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोल्हान के उप श्रमायुक्त ने उप श्रमायुक्त और श्रम अधीक्षक जमशेदपुर को आदेश दिया है कि आच्छादित दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों में छुट्टी के दिन का पैसा कर्मचारियों दिलाने सुनिश्चित करें।
ये बता दें कि कृष्ण सिंह ने उप श्रमायुक्त कोल्हान प्रमंडल को कुछ दिन पहले पत्र लिखकर शिकायत की थी कि कि पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों एवं झारखंड दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम से आच्छादित दुकान व अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले मजदूरों को छुट्टी के दिन के पैसे नहीं दिये जा रहे हैं।