Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPreparations for Kali Puja in Baharagora Enthusiasm Builds Ahead of October 20th Celebration
बहरागोड़ा में भक्तिभाव से मां काली की होगी पूजा-अर्चना

बहरागोड़ा में भक्तिभाव से मां काली की होगी पूजा-अर्चना

संक्षेप:

बहरागोड़ा में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। 20 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सभी जगहों पर पूजा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा की तैयारियां चल रही हैं। हर...

Oct 20, 2025 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहरागोड़ा, केशरदा, खांडामौदा, ब्राह्मणकुंडी, पाटपुर, पांचरुलिया, सालदोहा, मानुषमुड़िया व बड़ापारुलिया में काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां प्रतिमा स्थापित कर माता की पूजा की जाएगी। सभी जगह काली पूजा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 20 अक्तूबर को सभी स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अधिकतर स्थानों पर प्रतिमा निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हुए हैं। ब्राह्मणकुंडी, सालदोहा में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं विद्युत सज्जा से माहौल को आकर्षक बनाने की तैयारी है। मानुषमुड़िया काली मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मां काली क्लब ब्राह्मणकुंडी में श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से भव्य आयोजन किया जा रहा है। यहां 1988 में पूजा की शुरुआत हुई थी। मंदिर में माता काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है। माणिक पाल ने बताया पूजा की तैयारी चल रही है। सभी के सहयोग से हर साल भव्य पूजा होती है। मुहल्ले में खुशी का माहौल रहता है। रजत दास ने कहा सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर में प्रतिमा स्थापित है। हर साल पूजा होती है। रात में पूजा का महौल देखने लायक होता है। दिनेश महतो ने कहा विधिवत पूजा होती है। उत्साह का महौल है। छोटे से लेकर बड़े तक तैयारियों में लगे हुए है। सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं।