विभाग 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराए : बीडीओ
संक्षेप: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को होगा। बीडीओ अदिति गुप्ता ने सभी सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। प्रखंड में 99 मतदान बूथ बनाए गए हैं। पानी और बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करने के...

मुसाबनी, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 नवंबर को मतदान होना है। इसे लेकर जहां नेता चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं और अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने की भरकस कोशिश कर रहे हैं, वहीं चुनाव संपन्न कराने को लेकर सरकारी स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। बुधवार को बीडीओ अदिति गुप्ता ने प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। बता दें कि प्रखंड में 71 सरकारी भवनों में 99 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें चुनाव को लेकर मतदान के दिन सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए प्राचार्यों के साथ बैठक कर सभी तैयारियां की समीक्षा की गई।
इसमें बताया गया कि विद्यालय में मतदान के दिन रनिंग वाटर पाइपलाइन द्वारा सप्लाई की जाती है, शिकायत आई कि वह सुचारू रूप से सप्लाई नहीं हो रहा है उसे निर्देशित करने का आग्रह किया गया ताकि वह सुचारू रूप से पानी की सप्लाई कर सके। वहीं, बिजली विभाग 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएं, ताकि पोलिंग पार्टी को किसी प्रकार की असुविधा न हो, क्योंकि सभी पोलिंग पार्टी मतदान के एक दिन पूर्व ही सभी मतदान केंद्र पर पहुंच जाएगी। बैठक में किसी भी प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में बड़ी समस्या से अवगत नहीं कराया गया, जो छोटी-मोटी समस्याएं हैं उनका निदान समय से पूर्ण करने का निर्देश विभाग को दिया गया है। बीडीओ अदिति गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्णय लिया गया है कि सभी पोलिंग पार्टी सीधा बूथ पर जाएगी, कुछ पोलिंग पार्टी वैसे शैडो बूथ पर जाएगी जो सुरक्षा के दृष्टि से सेंसिटिव है। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टी कोऑपरेटिव कॉलेज से सेक्टर ऑफिसर के साथ एक दिन पूर्व ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट मशीन के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएगी। जिसके लिए सभी व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर समीक्षा की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




