
बिजय बोस क्रिकेट टूर्नामेंट 23 से, 18 टीमें लेंगी हिस्सा
संक्षेप: घाटशिला में विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की तैयारियों के लिए बैठक हुई। जिला कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने टीम चयन में पारदर्शिता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि सत्यवीर रजक ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू होगा और रजिस्ट्रेशन फॉर्म 17 नवंबर से उपलब्ध होंगे।
घाटशिला, संवाददाता। 18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को घाटशिला के एक होटल में कमेटी की सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने की। इस गरिमापूर्ण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सत्यवीर रजक, संयुक्त सचिव, सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार, एवं राजीव बदान, सचिव, काउंटी क्रिकेट क्लब के सदस्य समेत कई खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिला कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने 18 साल पूरे होने पर सभी को धन्यवाद दिया और टीम चयन में पारदर्शिता पर जोर दिया, जिसमें खिलाड़ियों का चयन अपने ही क्षेत्र से किया जाएगा।

उन्होंने अंडर-19 और अंडर-16 वर्ग के बच्चों को प्रतियोगिता में ज्यादा हिस्सा लेने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। काउंट्री क्रिकेट क्लब के सचिव राजीव बदान ने टूर्नामेंट की गरिमा बनाए रखने के लिए सेवा भाव से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने ए डिविजन और बी डिवीजन के चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कैंप आयोजित करने की भी घोषणा की। मुख्य अतिथि सत्य वीर रजक ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर तक खेल सकते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यह टूर्नामेंट संभावित 23 नवंबर को प्रारंभ की जाएगी। रजिस्ट्रेशन फॉर्म 17 नवंबर से तरुण कुमार नाग घाटशिला से प्राप्त कर सकते हैं। सभी प्रखंड के कमेटी अपने-अपने टीम का चयन 22 नवंबर से पहले ही कर लेंगे। टूर्नामेंट में 18 टीमें हिस्सा लेंगी। बहरागोड़ा एवं राखाकॉपर इन दो जगहों में मैच का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी नौ प्रखंड के पदाधिकारी और टीम के सदस्य उपस्थित थे। इसमें अजय कुमार दास, रेमंड, विकास मिश्रा, मनोज सिंह, अशोक कर, प्रभास पातर, शिव प्रसाद डेविड, विजय सिंह अर्जुन सिंह, शिवाजी चटर्जी, शंभू महावीर महतो, सागर आचार्य, कौशिक महतो आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




