भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना
द झमाझम बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना 0 बारिश से किसानो को होगा काफी फायदा, तेजी से निकलेंगे धान के बिचड़े घाटशिला। हिटी दिन में प्रचंड गर्मी से

घाटशिला, हिटी। दिन में प्रचंड गर्मी से झुलस रहे लोगों को गुरुवार दोपहर बाद उस समय राहत मिली जब घाटशिला अनुमंडल में प्री मानसून को लेकर झमाझाम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम भी सुहाना हो गया। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश, लेकिन उसके बाद भी आसामान में गहरे बादल मंडरा रहे थे। जानकारी के अनुसार घाटशिला में पिछले दो-तीन दिनों से प्रचंड गर्मी पर रही थी। धूप को प्रकोप ज्यादा नहीं था, लेकिन लोग उमस भी गर्मी से ज्यादा परेशान दिख रहे थे। गुरुवार को भी सूर्य देवता पूरे रौद्ररुप में थे, लोग पसीना से तर बतर हो रहे थे।
दिन के 11 बजते-बजते गर्मी में लोगों का जीना-मुहाल कर दिया था। लेकिन दिन के एक बजे के बाद आसमान में बादल गहराने लगे, इस बीच तेज हवा के साथ संध्या करीब चार बजे के बाद पूरे अनुमंडल में झमाझम बारिश शुरू हो गई, इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों की मानें तो 15 जून को मानसून प्रवेश करने से पहले का यह तो प्री मानसून बारिश है। इस बारिश का प्रभाव अगले दो-तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है। तेज हवा के कारण क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गई है। यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। जिन किसानों ने अपने खेतों में धान के बिचड़े डाल दिए हैं, तेजी से अंकुर निकलेंगे और बिचड़ा तैयार होगा। वहीं खेतों में धान का बिचड़ा डालने में भी तेजी आएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


