Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPrakhand Level Painting Quiz and Speech Competitions Held in GaluDih

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

गालूडीह में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय राम की अध्यक्षता में 2025 के लिए प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्ग 3 से 12 के छात्रों ने भाग लिया। विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 28 Aug 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, क्विज एवं भाषण  प्रतियोगिता का आयोजन

गालूडीह। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय राम की अध्यक्षता में प्रखंड संसाधन केंद्र गालूडीह में प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया ।इसमें वर्ग 3 से 5 के बच्चों के लिए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता, वर्ग 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ओलंपिक इतिहास एवं ओलंपिक में भारत की उपलब्धि विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वर्ग 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी के लिए मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताएं बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग आयोजित की गई।इस

प्रतियोगिता में प्रखंड के 12 विधालय के 32 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोयल रानी साव तारामणि प्लस 2 विद्यालय काड़ाडूबा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बालक वर्ग के प्रथम स्थान लालमोहन हाँसदा उमवि धातकीडीह और बालिका वर्ग के प्रथम स्थान झरना मुर्मू उउवी बरडीह, *पेंटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान सोमनाथ दंडपाट उमवि कीताडीह और बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा पातर उमवि धातकीडीह को प्राप्त हुआ। द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में सलमा मुर्मू, निशा महतो, देवाशीष मांडी, तानी कैवर्त, रमेश सोरेन, वृष्टि रानी साव, सौरभ मुखर्जी, छिता मुर्मू, देव सिंह एवं सुमना दियासी शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को दिनांक 29 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बी पी एम हाई स्कूल बर्मामाइंस जमशेदपुर में उपस्थित होंगे।आज के इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रंजीत कुमार घोष, साजिद अहमद, विकास भोल, ईश्वर शर्मा, नूतन कुमारी, प्रिया रंजन सानीग्राही, माझी मंगल हांसदा, अनीता महतो, जितेंद्र सोरेन एवम उत्पल चक्रवर्ती शामिल थे। इसके साथ शारीरिक शिक्षक रवि शंकर गुप्ता थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साजिद अहमद ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।