Ghatsila News: आज डुमरिया क्षेत्र में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: डुमरिया में 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बाधा डुमरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण होगी। प्रभावित क्षेत्रों में आस-पास के गाँव जैसे अस्ति, बड़ा बोतलका और रंगामाटिया शामिल हैं।

Ghatsila News: आज डुमरिया क्षेत्र में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

Ghatsila News: डुमरिया। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, घाटशिला की ओर से जारी सूचना के अनुसार 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को डुमरिया क्षेत्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया गया कि डुमरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र में रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण वहां से निकलने वाली 11 केवी अस्ति और 11 केवी रंगामाटिया फीडर लाइन में विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी। अस्ति फीडर से जुड़े अस्ति, बड़ा बोतलका, कोवाली आदि क्षेत्रों तथा रंगामाटिया फीडर से जुड़े रंगामाटिया, कुमड़ाशोल और भांगाबांधी समेत संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: आज डुमरिया क्षेत्र में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित