Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPolice Seize Bolero Carrying Illegal Cattle in Potka Area
गितीलता में गौवंश ले जा रहा बोलेरो जप्त 

गितीलता में गौवंश ले जा रहा बोलेरो जप्त 

संक्षेप:

पोटका थाना क्षेत्र में हाता टाटा मुख्य पथ पर अवैध रूप से गौवंश ले जा रहे बोलेरो को पुलिस ने जप्त किया। बोलेरो में चार बैल लदे हुए थे, जिनमें से दो जिंदा थे जबकि दो की मौत हो गई थी। वाहन खराब होने पर...

Aug 25, 2025 01:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

पोटका । पोटका थाना क्षेत्र के हाता टाटा मुख्य पथ पर अवैध रूप से गौवंश ले जा रहे बोलेरो सवारी गाड़ी को पुलिस ने जप्त किया है। जानकारी अनुसार हाता से टाटा की ओर जा रहे बोलेरो सवारी गाड़ी गितीलता में खराब हो गया। बोलेरो में चार बैलों को बांधकर लादा गया था। सोमवार सुबह बोलेरो के अंदर से आवाज आने पर ग्रामीणों ने वाहन का दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर चार बैल लदा पाया। इनमें दो जिंदा थे तथा दो की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन खराब होने से वाहन चालक और पशु तस्कर रात में ही मौके से फरार हो गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू किया।