Ghatsila News: अपहृत युवती को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Ghatsila News: जादूगोड़ा में पुलिस ने अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। प्राथमिक अभियुक्त रंजीत भक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने 3 मई को अपहरण की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच जारी है।

Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से अपहृत की गई एक युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जादूगोड़ा थाना में 03 मई 2026 को कांड सं.-20/26 दर्ज किया गया था। पीड़िता के परिजनों ने थाने में अपहरण की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर अपहृता का पता लगाया।
पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना के पीछे ग्राम बोनडीह गोपालपुर, आसानबनी निवासी रंजीत भकत पिता ब्रजेन भकत का हाथ है। पुलिस ने उसे भी धर-दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराकर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की पूछताछ जारी है। इसमें और किसी की संलिप्तता की बात सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


