Ghatsila News: गालूडीह थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, नशा, रेस ड्राइविंग और साइबर ठगी पर चिंता

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: गालूडीह में थाना प्रभारी अंकु कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशे के कारोबार, रेस ड्राइविंग, साइबर ठगी और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के मुद्दों पर जानकारी साझा की और ग्रामीणों की मांगों पर भी ध्यान दिया।

गालूडीह थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, नशा, रेस ड्राइविंग और साइबर ठगी पर चिंता

Ghatsila News: गालूडीह। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से मंगलवार को गालूडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अंकु कुमार की अध्यक्षता में पुलिस-पब्लिक बैठक आयोजित हुई। इसमें इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार, रेस ड्राइविंग, साइबर ठगी और मोबाइल चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई गई। पुलिस ने लोगों से नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील करते हुए पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया। एनएच-18 और ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार व बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा रात्रि गश्त बढ़ाने की जानकारी दी गई।

आगामी रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने, थाना में एंबुलेंस उपलब्ध कराने और साइबर जागरूकता अभियान चलाने की मांग उठाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।