Ghatsila News: पंडाल में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखें

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: पोटका थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति की तैयारी पर चर्चा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया।

Ghatsila News: पंडाल में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखें

Ghatsila News: पोटका, संवाददाता । पोटका थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जादूगोड़ा इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा एवं पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आने-जाने के रास्ते, बिजली व्यवस्था तथा अग्निशमन से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। हाता दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है।

ऐसे में कमेटी के सदस्य भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखें। पंडाल में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखने, आपात स्थिति के लिए रास्ता खुला रखने तथा बिजली के तारों और अन्य उपकरणों की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने पूजा कमेटियों से कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पूजा के दौरान डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित नियमों के अनुसार ही उपयोग करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।इस अवसर पर एसआई कुंदन कुमार, पुजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज राम, सचिव सुब्रत दे,उपेंद्र नाथ सरदार,गणेश सरदार,कैलाश पात्र,सोमनाथ पाल,बापटु विश्वास, संजय विश्वास, बाप्पा सरकार,विशु नन्दी आदि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: पंडाल में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था रखें