रेल पुल पर पुलिस ने किया महिला का शव बरामद
गालूडीह रेलवे पुलिस ने मंगलवार की सुबह गालूडीह रेलवे स्टेशन के पुल में 35 वर्षिय महिला का शव बरामद किया है। शव के बरामजगी के बाद समाजसेवी कालीराम...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 25 May 2022 02:20 AM
घाटशिला। संवाददाता
गालूडीह रेलवे पुलिस ने मंगलवार की सुबह गालूडीह रेलवे स्टेशन के पुल में 35 वर्षिय महिला का शव बरामद किया है। शव के बरामजगी के बाद समाजसेवी कालीराम शर्मा की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो महिला गालूडीह क्षेत्र में ही मांगकर खाती थी, महिला कहा की है, इसके बारे में जानकारी नही मिल पायी है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रेल पुलिस को कुछ लोगों ने खबर दिया था कि गालूडीह स्टेशन के पुल पर एक महिला का शव पड़ा था, जिसके बाद पुलिस ने गालूडीह जाकर मंगलवार की सुबह शव को बरामद किया।