चाकुलिया: नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की दो भट्ठियां और भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया में आगामी नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौराबांधी गांव में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की और 350 किलोग्राम जावा महुआ, शराब बनाने के उपकरण और 15 लीटर तैयार शराब जब्त की। क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

चाकुलिया: नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की दो भट्ठियां और भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट

चाकुलिया: आगामी नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को चाकुलिया थाना क्षेत्र के मौराबांधी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर जोरदार दबिश दी। सशस्त्र बलों के सहयोग से चलाए गए इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अवैध शराब निर्माण के दो बड़े अड्डों को ध्वस्त कर दिया।कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर लगभग 350 किलोग्राम जावा महुआ, शराब बनाने के उपकरण और करीब 15 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। स्थिति की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बरामद जावा महुआ और भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में उत्पाद विभाग को आधिकारिक सूचना दे दी गई है‌ ताकि संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।