ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलापुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियां तोड़ीं

पुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियां तोड़ीं

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह के आदेश पर मंगलवार को टीम गठित कर अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा...

पुलिस ने कई अवैध शराब भट्ठियां तोड़ीं
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाWed, 20 Mar 2019 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह के आदेश पर मंगलवार को टीम गठित कर अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा गया। इसमें घाटशिला थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर दीघा, महेशडुबा, बांधडीह में छोटे-बड़े कुल 9 अवैध देसी शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान लगभग सात सौ किलो जावा महुआ एवं 25 लीटर देसी शराब नष्ट किया गया। अभियान में घाटशिला थाना में पदस्थापित एसआई प्रभात कुमार एवं कई पुलिस के जवान शामिल थे। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शराब भट्ठी तोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें