Ghatsila News: घाटशिला में फिल्मी स्टाइल में बाइक चोरी अपराधी को दबोचा

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: समीप से लुटे गये बाईक के अपराधी को पुलिस ने दबोचा 0 आरा भोजपुर का रहने वाला था अपराधी विवेका सिंहा 0 जमशेदपुर के एक होटल से पुलिस ने शनिवार की रात्र

Ghatsila News: घाटशिला में फिल्मी स्टाइल में बाइक चोरी अपराधी को दबोचा

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पिछले 18 जून को घाटशिला मुख्य शहर के बैंक ऑफ इंडिया मोड़ से लूटी गई बाइक मामले में अपराधी बिहार के आरा निवासी विवेक सिंहा को शनिवार की रात जमशेदपुर के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने विवेक सिंहा की निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि 18 जून को बाइक लूटने के बाद विवेक सिंहा जमशेदपुर छोड़कर आरा (भोजपुर) चला गया। घटना के बाद सीनियर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर ताबातोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।

एक टीम छापेमारी को लेकर आरा भी गई, लेकिन विवेक पुन: आरा से भागकर जमशेदपुर आ गया। उन्होंने कहा कि विवेक जमशेदपुर में ही ठिकाना बदल-बदलकर होटल में रहता था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विवेक को शनिवार की रात एक होटल से ही धर-दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि विवेक सिंहा का आपराधिक रिकार्ड रहा है और वह कई घटना को अंजाम दे चुका है। जानकारी के अनुसार 18 जून को घाटशिला थाना के समीप बाइक से आ रहे मुस्लिम बस्ती निवासी शेख अनवर से लिफ्ट लेकर विवेक बैंक ऑफ इंडिया तक आया था, उसके बाद शेख अनवर को बाइक से उतारकर वह बाइक लेकर फरार हो गया था। इस मामले में घाटशिला थाना में मामला भी दर्ज किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।