Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsPM Modi Launches Eklavya School for Tribal Development in Jharkhand
गुजरात से पीएम ने वर्चुअल रूप से किया एकलव्य विद्यालय का शुभारंभ

गुजरात से पीएम ने वर्चुअल रूप से किया एकलव्य विद्यालय का शुभारंभ

संक्षेप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के घोड़ादुआ ग्राम में आदिवासी बच्चों के विकास के लिए 36 करोड़ की लागत से एकलव्य विद्यालय का शुभारंभ किया। यह विद्यालय कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए है और इसमें 180 बच्चों की पढ़ाई की क्षमता है। वर्तमान में 120 बच्चे यहां पढ़ाई कर रहे हैं।

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड के घोड़ादुआ ग्राम में केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी जनजाति समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दो स्तरों पर एकलव्य विद्यालय 36 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। आवासीय विद्यालय के प्रथम फेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस पर किया। देश में अब एकलव्य विद्यालयों की संख्या 42 हो गई है। आज दो एकलव्य विद्यालय की शुभारंभ गुजरात से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया। इस विद्यालय की आधारशिला तात्कालिक जनजातीय कल्याण मंत्रालय के मंत्री अर्जुन मुंडा व अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक विभाग के तत्कालीन मंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, घाटशिला के विधायक स्व.रामदास सोरेन ने सामूहिक रूप से मिलकर 4 जुलाई 2021 को रखी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ कर क्षेत्र के जनजाति समाज के लिए इस सौगात सौंप दी। वर्तमान में विद्यालय में 180 बच्चे पढ़ने की क्षमता है। यहां बच्चे कक्षा 6 से 8 तक वर्तमान में अध्ययन कर सकते हैं। इस विद्यालय में ही बच्चों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य विषयों का लाभ ले सकते हैं। वर्तमान में 120 बच्चे विद्यालय में अध्यनरत हैं। जिन्हें 6 स्थाई शिक्षक और चार गेस्ट शिक्षक की सेवा प्राप्त है। शुभारंभ के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामद, प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, प्रधान विशाल चंद्र नामता, मुखिया चित्तरंजन सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा उपस्थित थे।