हाता : पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो गंभीर
पोटका थाना क्षेत्र में एक तेज गति से चल रहे पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक, नारायण कर्मकार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-टाटा मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रहे पिकअप वैन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना बुधवार शाम की है। मृतक हाकाई गांव का निवासी है, उसका नाम नारायण कर्मकार है। वहीं, घायलों में टिड़िंगटीपा गांव के देवा सरदार व सरमोंदा के शिव सरदार शामिल हैं। तीनों बाइक (जेएच-05ईए) से तिरिलडीह गांव से घर लौट रहे थे। हाता मोहलडीह के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से टाटा की ओर जा रहे पिक अप वैन (जेएच-05सीजी-5553) अनियंत्रित होकर दाहिने दिशा में बाइक सवार तीनों को टक्कर मार दी।
टक्कर में नारायण को गंभीर चोट लगी। देवा का पैर में चोट लगा तथा शिवा को भी हल्का चोट लगा। तीनों को नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराया गया। इनमें नारायण व देवा को बेहतर इलाज के लिए पोटका पुलिस ने एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया। इधर पिक अप वैन का ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं, गंभीर रूप से घायल नारायण कर्मकार की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही नारायण ने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि चिकित्सक द्वारा जांच की बाद की गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


