ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलादक्षिण बदिया पंचायत की मुख्य सड़क पर पुलिया नहीं होने से लोग परेशान

दक्षिण बदिया पंचायत की मुख्य सड़क पर पुलिया नहीं होने से लोग परेशान

मुसाबनी प्रखंड की दक्षिणी बदिया पंचायत प्रखंड मुख्यालय से सटी हुई पंचायत है। पंचायत की आबादी लगभग साढ़े आठ हज़ार है। पीसीसी सड़क से होकर रोजाना हजारों...

दक्षिण बदिया पंचायत की मुख्य सड़क पर पुलिया नहीं होने से लोग परेशान
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSun, 26 Sep 2021 03:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मुसाबनी प्रखंड की दक्षिणी बदिया पंचायत प्रखंड मुख्यालय से सटी हुई पंचायत है। पंचायत की आबादी लगभग साढ़े आठ हज़ार है। पीसीसी सड़क से होकर रोजाना हजारों लोग बदिया, लटिया और कई गांव के लोग आते-जाते हैं। हालांकि बनगोड़ा चौक के समीप सड़क के बीचों-बीच नाला बहता है। पुलिया नहीं है। राहगीर उसी के अंदर से होकर पैदल बाइक और अन्य वाहनों द्वारा गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत में वैसे तो कई समस्याएं हैं, परंतु सड़क के बीचों-बीच बना नाला हम सबों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जिसके कारण काफी गंदगी होती है और आने जाने वाले लोगों को इसके अंदर से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में यहां घुटने तक पानी भरा रहता है। जिस से पार होकर जाना काफी मुश्किल हो जाता है इसके साथ ही बगल की सभी नालियां जाम होकर इसका पानी सड़क पर बहने लगता है और नाली की सारी गंदगी सड़क पर आ जाती है। जिससे सभी लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में कई बार यहां की मुखिया दुलारी सोरेन से कहा गया परंतु उन्होंने आज तक इसे बनाने की कोई पहल नहीं की और ना ही कभी इसे साफ कराने का प्रयास किया। इसके साथ ही इस क्षेत्र में कई ऐसे मकान है जिनके आस-पास कोई नाली नहीं है। जिसके कारण घरों के लोग अपना गंदा पानी सड़क पर ही बहा देते हैं यह भी एक बड़ी समस्या है। जिसका निदान मुखिया द्वारा किया जाना था परंतु लोगों ने कहा कि मुखिया ने कभी यहां नाली बनाने का प्रयास नहीं किया।

वर्षों से सड़क के बीचोंबीच नाला बह रहा है। आज तक इसे बनाने का प्रयास मुखिया द्वारा नहीं किया गया। इसका बनना अति आवश्यक है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

अलीमुद्दीन मीर, स्थानीय ग्रामीण

बीच सड़क पर बने इस नाला के कारण बरसात के मौसम में हमलोगों को काफी परेशानी होती है। इसके ऊपर पानी बहने लगता है इसे पार कर आना-जाना बहुत मुश्किल होता है।

शेख कौसर, स्थानीय ग्रामीण

मेरा घर नाले के समीप है। यहां नाली नहीं होने के कारण इसका सारा पानी मेरे घर के करीब खेत में जमा होता है। जहां बहुत गंदगी हो गई है। इससे मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है।

जमीला खातुन, स्थानीय ग्रामीण

वर्षों से पीसीसी सड़क के बीचों-बीच नाला बना हुआ है। इसको आज तक नहीं बनवाया गया। उसे किसी भी तरह प्रयास कर बनाया जाना चाहिए। क्षेत्र में काफी गंदगी पसरी रहती है।

गुलबदन, स्थानीय ग्रामीण

सड़क पर नाला को बनवाने को लेकर काफी प्रयास किया, लेकिन फंड के आभाव और कोरोना काल में इस नाले की निमार्ण संभव नहीं हो पाया। सरकारी फंड के लिए माथा पच्ची करनी पड़ती है।

दुलारी मुर्मू, मुखिया

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें