
मुसाबनी प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 71.28% रहा
संक्षेप: मुसाबनी विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। 99 बूथों पर कुल 71.28% मतदान हुआ, जो पिछले साल के 72.71% से कम है। ठंड के कारण सुबह मतदान की गति धीमी रही। कुल 79,859 मतदाताओं में से 56,923 ने वोट डाला, जिसमें महिला मतदाता की संख्या पुरुषों से अधिक रही।
मुसाबनी, संवाददाता। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मुसाबनी प्रखंड के सभी 99 बूथ पर नए वोटर सहित बुजुर्ग वोटर भी पूरे उत्साह के साथ मतदान करते नजर आए। यही कारण रहा कि प्रखंड में मतदान का प्रतिशत 71.28% रहा। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले साल से कम है, जो 72.71 फीसदी था। जानकारी के अनुसार, ठंड अधिक होने के कारण सुबह मतदान की गति कुछ धीमी रही, प्रातः 9:00 तक 17% मतदान ही दर्ज किया गया था। वहीं, रफ्तार शाम 5:00 बजे तक बनी रही। प्रखंड में कुल 79 हजार 859 मतदाता हैं। जिसमें 56 हजार 923 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इसमें पुरुष मतदाता 39,065 हजार हैं। जबकि महिला मतदाता 40 हजार 791 हैं। जिसमें 27 हजार 456 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं 29,468 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिलाओं का मत प्रतिशत अधिक रहा। कहां कितना हुआ मतदान मुसाबनी प्रखंड के यूसीआईएल सामुदायिक भवन जादूगोड़ा स्थित बूथ संख्या 209 में सबसे कम मतदान हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत 40.44% रहा। इस बूथ पर कुल मतदाता 633 हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 325 और महिला मतदाता 308 हैं। जिसमें से 239 पुरुष व 117 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 256 मतदान हुआ। वहीं, सबसे अधिक मतदान उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवली के कमरा संख्या 1 एवं इसी बूथ के कमरा नम्बर 2 में 86.96% व 86.28% रहा। इस मतदान केंद्र के कमरा नम्बर 1 में कुल 652 मतदाताओं में से 567 ने मतदान किया। जबकि कमरा नम्बर 2 में कुल मतदाता 576 में से 496 ने मतदान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




