Ghatsila News: रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मुसाबनी थाना में हुआ मंथन
Ghatsila News: सन अलर्ट, मुसाबनी थाना में हुई बैठक मुसाबनी। संवाददाता महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को मुसाबनी थाना पर

Ghatsila News: मुसाबनी। संवाददाता महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर रविवार को मुसाबनी थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीएलआर नित निखिल सुरीन, पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार, बीडीओ अदिति गुप्ता तथा थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आयोजन समिति के सदस्यों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, किसी भी समस्या की तत्काल सूचना देने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया।
बैठक का विवरण
बैठक में रथ यात्रा मार्ग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए। अधिकारियों ने सभी सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में रथ यात्रा समिति के डॉ. जी.सी. सतपति, दिनेश साहू, अक्षय ब्रह्मा, बी.बी. पटनायक, साकेत अग्रवाल, प्रकाश कानूनगो सहित शांति समिति के संजीवन पातर, जयंत घोष, अशोक पासवान, सुनील अग्रवाल, शिबू भकत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रथ यात्रा को सौहार्दपूर्ण और सफल बनाने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
फोटो
फोटो-13 रथ यात्रा को लेकर थाना में आयोजित बैठक में शामिल अधिकारीगण व रथ यात्रा कमेटी के पदाधिकारी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


