होली में किसी को जबरन रंग ना लगाएं : एसडीपीओ
गालूडीह में एसडीपीओ अजीत कुजुर की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई। होली की तिथि की जानकारी दी गई। 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। बैठक में अफवाहों से बचने और कानून का पालन करने की सलाह दी गई। नशा करके गाड़ी चलाने से मना किया गया।

गालूडीह। गालूडीह थाना में बुधवार को एसडीपीओ अजीत कुजुर की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में होली की तिथि सहित होलिका दहन की जानकारी ली गई। शान्ति समिति में आए लोगों ने बताया कि 2 तारिख की रात होलिका दहन होगा 3 तारीख को ग्रहण के कारण 4 तारीख को होली मनाई जाएगी। डीएसपी ने बताया कि होली में किसी को जबरदस्ती रंग ना लगाएं। बैठक में बच्चा चोर वाली अफवाह से बचने की बात कही। उन्होंने कहा कि अनजान लोगों के साथ मारपीट ना करें। पहले सत्यापन करें कानुन को हाथ में ना लें। पुलिस को सूचना दे।
सीओ निशात अम्बर ने कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो प्रशासन को खबर दे एक्शन ना लें। गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार ने अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अफवाहों को ना फैलाएं सोशल मीडिया का अफवाह से एक दूसरे के बीच ना डालें । गालूडीह थाना को सूचना दे। होली के दौरान जबरन रंग ना लगाएं । नशा करके गाड़ी चलाने से बचे, नशा करके गाड़ी नहीं चलाएं। डीजे का समय सीमा तक बजाए अगर कोई संदिग्ध देखा जाता तो उसको लेकर थाना को जानकारी दें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


