बहरागोड़ा थाना परिसर में होली व बकरीद को ले आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
बहरागोड़ा में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली और बकरीद के लिए सुरक्षा व्यवस्था और आपसी एकता पर चर्चा हुई। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने रंगों के उपयोग में सावधानी बरतने और अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की। बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
बहरागोड़ा।आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जबकि पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में होली और बकरीद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और आपसी एकता पर विस्तार से चर्चा की गई।वहीं बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र हमेशा से आपसी एकता के लिए जाना जाता है और इस परंपरा को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग न लगाएं।
पर्यावरण और स्वास्थ्य को देखते हुए सूखे रंगों (गुलाल) के उपयोग की सलाह दी गई तथा हुड़दंग मचाने वाले और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी।वहीं क्षेत्र में हाल के दिनों में फैल रही बच्चा चोरी और घर में चोरी जैसी अफवाहों पर चिंता व्यक्त करते हुए अनिल कुमार ने जनता से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि "किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।"बैठक का समापन बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और शांति का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू, असित मिश्रा, स्वपन महतो, तपन ओझा, सुमन कल्याण मंडल, मिंटू पाल, कुमार गौरव पुष्टि, रास बिहारी साहु, शंकर हलदार, मिठू साव, गजेंद्र सिंह, रामहरि बेरा, देव प्रसाद दे, गुरुचरण मांडी, प्रबीर कुमार गिरी, बाबनी प्रहराज, सुमित माईती, अरुण बारीक, जन्मेजय करण, जगदीश राय, तापस महापात्र, चैतन्य मुंडा, विजय मुंडा, नूरुल हुसैन, काली पाल, बाबलू पांडा, देबू दंडपाट, मंटू साहा और खितिश मुंडा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


