Ghatsila News: बहरागोड़ा व बरसोल थाना परिसर में आगामी रथ यात्रा को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा में रथ यात्रा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराना था। अधिकारियों ने दिशा-निर्देश जारी किए और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

बहरागोड़ा व बरसोल थाना परिसर में आगामी रथ यात्रा को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना परिसर में मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी की अध्यक्षता में रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रथ यात्रा को पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना और पुलिस व जनता के बीच बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित करना था। बैठक के दौरान अधिकारियों ने त्योहार के सफल संचालन के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए स्थानीय मुद्दों एवं समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

इस बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा,थाना प्रभारी अभिषेक कुमार,पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिक और जनप्रतिनिधि जैसे सपन महतो, मुखिया पानसोरी हांसदा, जिला परिषद भूपति नायेक, तापस महापात्र, रंजीत बाला, मिठू साव, मिंटू पाल,आलोक पात्र, काली पाल,आसिष पात्र, कमलकांत सिंह,संतोष गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।