Ghatsila News: दारिशोल में सर्विस रोड पर वाहनों का कब्जा
Ghatsila News: बहरागोड़ा प्रखंड के दारिशोल में एनएच-49 सर्विस रोड पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यात्री बसों के ठहराव में समस्या आ रही है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है।
Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दारिशोल में एनएच-49 के सर्विस रोड पर वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से यात्री बसों के ठहराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सर्विस रोड पर जगह न मिलने के कारण यात्री बसें कई बार मुख्य सड़क पर ही रुकती हैं, जिससे बस पकड़ने एवं उतरने वाले यात्रियों को व्यस्त एनएच पार करना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह स्थिति दुर्घटना का कारण बन सकती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांग यात्रियों को होती है। सर्विस रोड पर वाहनों के घंटों खड़े रहने से उसका उपयोग बसों के लिए नहीं हो पा रहा है।दारिशोल
झारखंड-पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र है, जहां एनएच पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई एवं जिला प्रशासन से सर्विस रोड का निरीक्षण कराने, अवैध पार्किंग हटाने तथा यात्री बसों के लिए सुरक्षित ठहराव स्थल निर्धारित करने की मांग की है। साथ ही पुलिस से यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने का आग्रह किया गया है।

