Ghatsila News: शिक्षा के समग्र विकास को लेकर मंथन
Ghatsila News: धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हाई स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच शिक्षा विकास पर बैठक हुई। शिक्षकों ने विद्यालय की समस्याएँ और छात्रों के आचरण पर चर्चा करते हुए अभिभावकों का सहयोग मांगा। खेल दिवस पर छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रियंका महंता ने स्वास्थ्य और सफाई की आवश्यकताओं पर ध्यान देने की सलाह दी।

Ghatsila News: धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच एक बैठक शिक्षा के विकास को ले शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने दीप जलाकर किया। बैठक में शिक्षकों ने विद्यालय की आवश्यकता एवं समस्याओं के साथ अभिभावकों से सहयोग की बात रखी। शिक्षकों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं बच्चों के शिष्टाचार में कमी पर बात रखते हुए उनके द्वारा विद्यालय अवधि में विद्यालय में पेश किया जा रहे आचरण पर खुलकर अभिभावकों के समक्ष बात रखी। विद्यालय के छात्र-छात्रों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय द्वारा उन्हें मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
टाटा सीनी ट्रस्ट की ओर से प्रियंका महंता ने बच्चियों को साफ सफाई एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ, बाहरी जंक फूड खाने से बचने की सलाह दी।


