ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलाआवारा कुत्तों का आतंक, तीन को काटा

आवारा कुत्तों का आतंक, तीन को काटा

हाल के दिनों में गालूडीह क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ गई है। रविवार की रात कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया। बजरंगी कर्मकार शिल्पकार है। वह माता मनसा की प्रतिमा बना रहा था। रविवार की रात...

आवारा कुत्तों का आतंक, तीन को काटा
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 14 Aug 2018 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हाल के दिनों में गालूडीह क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ गई है। रविवार की रात कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया। बजरंगी कर्मकार शिल्पकार है। वह माता मनसा की प्रतिमा बना रहा था। रविवार की रात अचानक गालूडीह चौक के पास कुत्ते ने जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। बजरंगी को कुत्ते ने दोनों हाथों के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी काटा। खून से लथपथ देखकर भाजपा नेता राजेश साव ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इधर, फोकट पाड़ा के विजय गुप्ता और फारेस्ट ऑफिस के पास तपन दास को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। दोनों के पैरों​ में कुत्ते ने काटा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें