Ghatsila News: पंचायत सहायक संघ ने दो सूत्री मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: बहरागोड़ा में पंचायत सहायक संघ ने विधायक समीर मोहंती से मुलाकात की और अपनी दो सूत्री मांगों का पत्र सौंपा। संघ ने सरकार से उचित मानदेय और सेवा के स्थायीकरण की मांग की। पंचायत सहायकों ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में कई सदस्य शामिल थे।

पंचायत सहायक संघ ने दो सूत्री मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
पंचायत सहायक संघ ने दो सूत्री मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ghatsila News: बहरागोड़ा बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ के गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार करण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती से मुलाकात की। संघ ने विधायक को अपनी दो सूत्री मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें सरकार से उचित मानदेय देने तथा सेवा के स्थायीकरण की प्रमुख मांग रखी गई। पंचायत सहायकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की। इस मौके पर पंचायत सहायक संघ की ओर से कृपासिंधु दलाई, देवाशीष पातर, जयंत कुंडू, संजय पातर, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, महेश्वर महतो और राम रंजन घोष सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।