गोदाम भरने के कारण लैंपस में धान की खरीदारी बंद
बहरागोड़ा प्रखंड के जयपूरा लैंपस में गोदाम भर जाने के कारण एक महीने से धान खरीद बंद है। किसान सरकार की नीतियों से निराश हैं, क्योंकि विभाग और लैम्पस के बीच समन्वय की कमी है। अगर यह स्थिति रही, तो एमएसपी की योजना कागजों तक ही सीमित रह जाएगी। मिलर ने जल्द ही धान खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया है।

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जयपूरा लैंपस में गोदाम भर जाने के कारण एक महीना से धान खरीद बंद है। किसान शाम चांद दास, रमेश दास, कवि दलाई, रबीशंकर आईच, राधानाथ दास आदि ने कहा की सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने की बात करती है, लेकिन विभाग और लैम्पस के बीच समन्वय की कमी से पूरा सिस्टम लड़खड़ा रहा है। लैंपस द्वारा किसानों को कभी लिंक नहीं है तो कभी गोदाम भर गया है, कहकर लौटा दिया जाता है। क्योंकि अगर यही हाल रहा तो एमएसपी की पूरी योजना कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगी और असली नुकसान खेतों में पसीना बहाने वाले किसान को होगा।
समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, ऑनलाइन पंजीकरण, तौल और भुगतान की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है, ताकि किसानों को बिचौलियों के चंगुल से बचाकर सीधे उनका हक मिल सके। बीते एक महीने से प्रखंड क्षेत्र के कई लैम्पस में धान की खरीद पूरी तरह ठप है। लैंपस में धान खरीद बंद होने का सबसे बड़ा कारण गोदामों में जगह की कमी बन गई है। धान उठाव नहीं होने से गोदाम ओवरफ्लो हो गए हैं। हालांकि मिलर द्वारा जयपूरा लैंपस लेखापाल बासुदेव दास को आश्वासन दिया है कि जल्द ही धान खरीद शुरू होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



