Ghatsila News: डीटीओ ने अवैध परिवहन के खिलाफ चलाया अभियान
हिन्दुस्तान, घाटशिला
Ghatsila News: पोटका में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने गुरुवार को अवैध परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया। हाता-मुसाबनी मुख्य सड़क पर ट्रकों, पिकअप वैन और अन्य वाहनों के चालान, फिटनेस तथा जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। क्षमता से अधिक लोड, रोड टैक्स और फिटनेस संबंधी अनियमितताओं पर वाहनों को जुर्माना लगाया गया। अवैध परिवहन में इस्तेमाल एक ट्रक जब्त कर पोटका थाना को सौंप दिया गया।

Ghatsila News: पोटका,संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाता मुसाबनी मुख्य पथ पर सामान ढोकर आवागमन कर रहे ट्रकों,पिक अप वैन सहित अन्य वाहनों के चालान, फिटनेस सहित सभी जरूरी कागजात की जांच किया। जांच में क्षमता से ज्यादा लोड करने,रोड टैक्स फेल रहने, फिटनेस फेल रहने वाले वाहनों पर फाइन लगाया। उन्होंने एक अवैध रूप से परिवहन कर रहे ट्रक संख्या (डब्ल्यू डी 23एफ/9235) को जप्त कर पोटका थाना को सुपुर्द कर दिया।

