चाकुलिया: सड़क के किनारे खुला भेल चेंबर दे रहा है दुर्घटना को दावत

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

चाकुलिया में रेलवे के अंडरपास के पास खुला भेल चेंबर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। पिछले 15 दिनों से चेंबर का ढक्कन खुला है, जिससे बाइक और साइकिल सवार गिर सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने नगर पंचायत से चेंबर का ढक्कन लगाने की मांग की है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

चाकुलिया: सड़क के किनारे खुला भेल चेंबर दे रहा है दुर्घटना को दावत

चाकुलिया: चाकुलिया में रेलवे के अंडरपास से हवाई पट्टी जाने वाली सड़क के किनारे पंप हाउस नंबर दो के पास खुला भेल चेंबर दुर्घटना को दावत दे रहा है। पिछले 15 दिनों से भेल चेंबर का ढक्कन खुला हुआ है। चेंबर में जलापूर्ति के लिए पाइप है और उसमें चाबी लगी होती है। मरम्मत के बाद चेंबर का ढक्कन नहीं लगाया गया है। इस स्थिति में यहां दुर्घटना हो सकती है। बाइक सवार या साइकिल सवार के गड्ढे में गिरने की घटना हो सकती है। कोई मवेशी भी इसमें गिर सकता है। नगर पंचायत के पदाधिकारी इससे अनजान बने हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भेल चेंबर का ढक्कन लगाना जरूरी है।

अगर चेंबर इसी तरह खुल रहा तो यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।