Odia New Year Celebration Chhatu Sankranti Observed with Traditional Rituals in Musabani श्री जगन्नाथ महिला समिति ने मनाया ओड़िया नव वर्ष उत्सव, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsOdia New Year Celebration Chhatu Sankranti Observed with Traditional Rituals in Musabani

श्री जगन्नाथ महिला समिति ने मनाया ओड़िया नव वर्ष उत्सव

मुसाबनी में श्री गणेश मंदिर में ओड़िया नववर्ष छातू संक्रांति धूमधाम से मनाया गया। महाप्रभु को स्वाद पना का भोग अर्पित किया गया और भक्तों में वितरण किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष ने नगरवासियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 15 April 2025 11:59 AM
share Share
Follow Us on
श्री जगन्नाथ महिला समिति ने मनाया ओड़िया नव वर्ष उत्सव

मुसाबनी। श्री गणेश मंदिर मुसाबनी नंबर 2 में सोमवार की देर शाम ओड़िया नववर्ष छातू संक्रांति जिसे महा विशुभ संक्रांति या पड़ा संक्रांति भी कहते हैं, इसे पूरे परंपरागत व वैदिक रीति रिवाज के अनुसार हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। जिसमें महाप्रभु को स्वाद पना या शरबत का श्रद्धालुओं द्वारा भोग लगाया गया। तत्पश्चात भोग तथा शरबत भक्त जनों के बीच वितरण किया गया। इसी दिन से ओड़िया नववर्ष का शुभारंभ होता है। महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिभा साव एवं श्री श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर जी सी सतपति ने समिति के समस्त सदस्यों को तथा नगर वासियों को ओड़िया नववर्ष की तथा पना संक्रांति की बधाई तथा शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं शांति की प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शंभू नाथ सतपति, अक्षय ब्रह्मा, बन बिहारी पटनायक, निरंजन महापात्र, सुशांत मन्ना, हिमांशु मिश्रा, परिमल दास, आरती दास, ममता पटनायक, बिनती सतपति, कल्पना ब्रह्मा, गायत्री दास, रीना कानूनगो, कल्पना महंती, ए कुमारी, आइती लामा, बिना पानी कर, शिखा कर, रीना मिश्रा, गुड्डी सिंह, कृष्ण घोष, गणेश कर आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।