Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsNew Year Celebrations at Merughati Picnic Spot in Baharagoda Draw Crowds Amidst Basic Facility Issues
नव वर्ष पर मेरुघाटी पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा सैलानियों का भीड़

नव वर्ष पर मेरुघाटी पिकनिक स्पॉट पर उमड़ा सैलानियों का भीड़

संक्षेप:

बहरागोड़ा के मेरुघाटी पिकनिक स्पॉट पर नववर्ष के अवसर पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से आए लोगों ने पिकनिक का आनंद लिया। लेकिन पेयजल और शौचालय की कमी के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

Jan 01, 2026 02:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकाटा पंचायत अंतर्गत सुवर्णरेखा नदी किनारे स्थित मेरुघाटी पिकनिक स्पॉट पर गुरुवार को नववर्ष के शुभ अवसर पर सैलानियों का भीड़ उमड़ पड़ा। जिसमें पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के कई लोगों ने पहुंच कर नव वर्ष का लुफ्त उठाया। वहीं सुरक्षा की दृष्टिकोण से बहरागोड़ा पुलिस प्रशासन की ओर चप्पे चप्पे नजर रखे हुए थे। उधर प्रकृति का लुप्त उठाने आए सैलानियों तथा स्थानीय लोगों ने पिकनिक स्पॉट पर पेयजल शौचालय नहीं रहने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसमें लोगों को कहना था कि सरकार की ओर से यदि पेयजल तथा शौचालय के व्यवस्था की जाती तो सैलानियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी उस पार उड़ीसा राज्य सरकार की ओर से उचित व्यवस्था किये जाने के कारण क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। जबकि इस नदी की पार झारखंड राज्य क्षेत्र में कोई व्यवस्था नहीं रहने के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजगार से वंचित रहना पड़ रहा है। जिससे स्थानीय लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्य में पलायन करने पर विवस है। इधर बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा अपने दल बल के साथ पिकनिक स्पॉट का निगरानी कर रहे थे।