Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsNew Year Celebration in Chakulia Thousands Gather at Airstrip for Picnic
चाकुलिया: नया साल का जश्न मनाने हवाई पट्टी पर उमड़ेगी भीड़

चाकुलिया: नया साल का जश्न मनाने हवाई पट्टी पर उमड़ेगी भीड़

संक्षेप:

चाकुलिया में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुट गए हैं। एक जनवरी को हवाई पट्टी पर हजारों लोग पिकनिक मनाने के लिए जुटेंगे। यहां मेला सा लगेगा, जहां लोग भोजन बनाकर मस्ती करेंगे और नाच गान का आनंद लेंगे। पुलिस भी विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहेगी।

Dec 31, 2025 04:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

चाकुलिया: चाकुलिया में नये साल का जश्न मनाने की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। यहां की हवाई पट्टी पर एक जनवरी को पिकनिक मनाने के लिए लोगों की अपार भीड़ उमड़ेगी। हजारों पुरुष, महिलाओं और बच्चों का हवाई पट्टी पर जुटान होता है। हवाई पट्टी पर मेला सा लग जाता है। विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सज जाती हैं। हवाई पट्टी क्षेत्र में लोग भोजन बनाते हैं और खाकर खूब मस्ती करते हैं। देर शाम तक जश्न का दौर चलता है। नाच गान होता है। विदित हो कि चाकुलिया में कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है। इसलिए लोग जंगलों के बीच स्थित हवाई पट्टी क्षेत्र में नए साल का जश्न मनाने के लिए हर साल एक जनवरी को जुटते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आगामी एक जनवरी को हवाई पट्टी क्षेत्र में पिकनिक को लेकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी सतर्क रहती है।