मुखिया राम मुर्मु के प्रयास से पाकलो गांव में लगा नया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर
बहरागोड़ा के पाकलो गांव में जल चुके ट्रांसफॉर्मर की जगह नया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। मुखिया राम मुर्मु ने बिजली विभाग को सूचित किया, जिसके बाद रविवार को नया ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध...

बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत पाकलो गांव में लगी ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों जल गया था। ट्रांसफॉर्मर के जलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवस थे। ग्रामीणों ने मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मु को समस्या से अवगत कराया था। जिसपर उन्होंने ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए विजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी को अवगत करवाकर ट्रांसफॉर्मर बदलने का आग्रह किया था। जिसपर विभाग ने रविवार को नया 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया। जिसका उद्घाटन मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मु ने नारियल फोड़ कर किया। नया ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने विभाग एवं मुखिया राम मुर्मु का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर बाबलू मुर्मु, सानी गोप, रंजित गोप, साहेव मूर्मु, दुला मूर्मु, जयो गोप, स्वपन गोप, अजित गोप, अनाम गोप, चेपा गोप, ठम्पू हांसदा, उत्पल मुर्मु, सोमनाथ मुर्मु, मुकेश मुर्मू, प्रशान्त मुर्मु आदि उपस्थित थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




