Ghatsila News: सांसद की पहल से मोहनडेरा में 24 घंटे के भीतर लगा नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: मुसाबनी में मोहनडेरा गांव के ग्रामीणों को खराब ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में रहने के बाद नई बिजली आपूर्ति मिली है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर महज 24 घंटे में स्थापित किया गया। इस क्रियावली से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Ghatsila News: सांसद की पहल से मोहनडेरा में 24 घंटे के भीतर लगा नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड के मोहनडेरा गांव में कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के कारण अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर महज 24 घंटे के भीतर गांव में 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल सहित दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ने सांसद विद्युत वरण महतो को स्थिति से अवगत कराया।

ट्रांसफार्मर की स्थापना

सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।

ग्रामीणों की खुशी

नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ने ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए सांसद विद्युत वरण महतो एवं बिजली विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर विरेंद्र सिंह, शिबू माहली, राफेल अरुण, दासमात हांसदा, सिकंदर मुखी, शंकर पातर, दिलीप पातर, मिथुन पातर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस कहानी में किस मंत्री का नाम आया है?
इस कहानी में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का नाम आया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।