मुखिया की पहल पर धानघोरी गांव में लगी 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर
बहरागोड़ा प्रखंड के धानघोरी गांव में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर जलने से अंधेरा छा गया था। ग्रामीणों ने मुखिया राम मुर्मू को सूचित किया। मंगलवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसका उद्घाटन मुखिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर जलने पर विगत दिनों से गांव में अंधेरा पसरा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकि सुचना मुखिया राम मुर्मू को दिया था। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी इसके बारे में अवगत कराया था। मंगलवार को गांव में नया 25 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इस अवसर पर मुखिया के द्वारा ट्रांसफॉर्मर को फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मौके पर नंन्द लाल पातर, हाथी पातर,सुकरा पातर, सुनील पातर, रमेश मुर्मु, प्रेम चांद पातर, छोटो कृष्ण पातर, बारसा टुडु,करगा टुडु,सूशील पातर, सुभ पातर, विष्णु पातर आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


