
नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से विकास भक्त हुए सम्मानित
संक्षेप: नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से विकास हुए सम्मानित पोटका, संवाददाता।
नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से विकास हुए सम्मानित पोटका, संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव के शिक्षक विकास कुमार भक्त को नेपाल की संस्था इन्फिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उनकी अंग्रेजी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज के द्वितीय संस्करण को चयनित कर एक नवंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में संस्था की ओर से आयोजित नेपाल ऑथर्स अवॉर्ड्स 2025 में विशिष्ट लेखक सम्मान से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. जितेंद्र धोज खंड (केंदीय विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर), इन्फिनिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक शीतल खड़का, पूर्व राजदूत श्रीधर खत्री, पूर्व राजदूत मोहन कृष्ण श्रेष्ठ, प्रख्यात नेपाली फिल्म निर्माता निर्देशक लेखक प्रकाश सयामी, वैश्विक ब्रांड एंबेसेडर डॉ. नितिन मुनोत जैन समेत कई ख्याति प्राप्त लोग उपस्थित थे।

मौके पर देश-विदेश के कई लेखकों को सम्मानित किया गया। लेखक भक्त ने अपने इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान का श्रेय मामा तपन कुमार भक्त, नारायण भक्त, किशोर कुमार भक्त, हिरणमय भक्त, चंदन कुमार भक्त, नवीन कुमार भक्त समेत माता-पिता को दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को अपने सभी गुरुजनों, विद्यालय के शिक्षक, छात्र, अभिभावकों समेत तमाम सहयोगियों और शुभ चिंतकों को समर्पित किया। इससे पूर्व भी लेखक विकास कुमार भक्त को नई दिल्ली में द बुक चैनल की ओर से आयोजित ऑथर पेन अवार्ड्स 2025, लेखक पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार रजनी मिश्रा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया था। भक्त ने कहा कि उनकी पुस्तक अनफॉरगेटेबल मेमोरीज आत्मकथा होने के साथ-साथ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जिसे हर किसी को पढ़ना चाहिए। वे पुस्तक से प्राप्त रॉयल्टी गरीब, अनाथ बच्चों की शिक्षा में दान कर देते हैं। (फोटो कैप्शन : 1 पोटका, 2 काठमांडू में सम्मानित होते विकास )

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




