घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने की पदयात्रा

Jan 22, 2026 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और आदिवासी समाज के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा की। इस यात्रा की शुरुआत प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर ने की। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित कई गणमान्य लोग भी इस पदयात्रा में शामिल हुए।

घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने की पदयात्रा

घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समाज के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा की। उक्त पदयात्रा को प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर ने हरी झंडी दिखाकर कॉलेज के मुख्य द्वार से रवाना किया। अपने इस पदयात्रा अभियान में एनसीसी कैडेटों ने विविध नारों, पर्चा-पोस्टर के माध्यम से लोगों को बताया कि भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज के लोगों को एकजुट कर ब्रिटिश शोषण के खिलाफ उलगुलान (क्रांति) का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष ब्रिटिश काल में राष्ट्रीय जागरूकता जगाई।

उनकी विरासत आज भी भारत के जनजातीय समुदायों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक के संयोजन में आयोजित बिरसा मुंडा पदयात्रा अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु कई गणमान्य लोगों ने एनसीसी कैडेटों के साथ पदयात्रा की। उनमें घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य लखन मार्डी, घाटशिला प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती सोरेन, पूर्वी मऊभंडार पंचायत के उप मुखिया रूपेश दुबे, पर्यावरण मित्र मंडल के संयोजक एवं टाकू अध्यक्ष प्रो इंदल पासवान आदि शामिल हुए। बैंड बाजे के साथ यह पदयात्रा आठ किलोमीटर की यात्रा की। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण : घाटशिला कॉलेज परिसर से निकलकर एनसीसी का यह पदयात्रा मऊभंडार होते एचसीएल मुख्य द्वार के आगे स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल तक गई। वहां एनसीसी कैडेटों ने प्रतिमा स्थल की साफ सफाई किया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सेल्यूट किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, डॉ. डीसी राम, डॉ. संदीप चन्द्र, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. कुमार विशाल, डॉ. संजेश तिवारी, डॉ. मो. सज्जाद, प्रो. सोमा सिंह, प्रो. राम विनय श्याम, प्रो. पुंजिसा बेदिया, प्रो. बसंती मार्डी, डॉ. कन्हाई बारिक के अलावे काफी संख्या में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;